मेवाड़ा जोधपुर शहर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त

मनोज डगला भाजपा एसटी मोर्चा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा की। संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि इन्ही घोषणा के तहत  गजेंद्र मेवाड़ा को ओबीसी मोर्चा  जोधपुर शहर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर नव नियुक्त ओबीसी मोर्चा जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष गजेंद्र मेवाड़ा ने भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी व मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशि प्रकाश प्रजापत का आभार प्रकट किया। इसी तरह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा ने आज घोषणा करते हुए मनोज डगला को जोधपुर शहर एसटी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जोधपुर शहर का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर मनोज डगला ने भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी का आभार जताया।

ये भी पढ़े :- राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धासुमन अर्पित

Similar Posts