कलेक्ट्रेट के बाहर छात्र से मोबाइल लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
- तीनों मोपेड थे सवार
- लूट का मोबाइल बरामद
जोधपुर,कलेक्ट्रेट के बाहर छात्र से मोबाइल लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार। शहर की उदयमंदिर पुलिस ने मोबाइल लूट की एक वारदात का खुलासा करते हुए तीन युवकों को पकड़ा है। इनकी निशानदेही पर लूट का मोबाइल जब्त किया गया है।
यह भी पढ़ें – मतगणना कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न
थानाधिकारी प्रेमदान रत्नू ने बताया कि बेरावास खिंवसर नागौर हाल लक्ष्मण नगर नांदड़ी निवासी अरविंद गोदारा पुत्र बाबूलाल जाट के साथ 24 नवंबर की दोपहर में मोबाइल लूट की घटना हुई थी। वह पावटा की तरफ जा रहा था तब एक मोपेड पर सवार तीन युवक उसका मोबाइल लूट कर ले गए थे। मामले की जांच में पुलिस की टीम को लगाया गया। पुलिस ने टीम ने अब महामंदिर रेलवे स्टेशन के सामने मिरासी कॉलोनी निवासी मोहसिन उर्फ छोटू पुत्र एहसान मोहम्मद, लालसागर पाबूबस्ती मंडोर निवासी अनिल पुत्र कालुराम भील एवं वहीं के यश उर्फ विशाल पुत्र विनोद वाल्मिकी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूट का मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस की टीम में थानाधिकारी के साथ हैडकांस्टेबल प्रेमसिंह,ओम प्रकाश,पंकज सिंह,लक्ष्मणसिंह, सुनील और कांस्टेबल ओमप्रकाश शामिल थे।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

