जोधपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी। राजस्थान के अन्य जिलों की तरह जोधपुर कलेक्ट्रेट को भी अब बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस तरह की धमकी मिलने के बाद कलेक्टर में सनसनी फैल गई।

ई-मेल के जरिए दी गई धमकी में आज 3:30 बजे कलेक्टर परिसर को उड़ाने की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन के साथ गुप्तचर एजेंसिया पूरी तरह सक्रिय हो गई।

हनीट्रैप के 25 हजार के इनामी को पकड़ा

कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर जवाहर चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जैसे ही ईमेल की सूचना सीआईडी के माध्यम से मिली है उसके बाद जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन और गुफ्तचर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूरे कलेक्टर की जांच पड़ताल की है।

उन्होंने बताया कि जोधपुर के कलेक्टर कार्यालय के अंदर डॉग स्क्वायड से लेकर सीआईडी के अधिकारियों और सिपाहियों ने पूरी तरह से इलाके को तलाश कर लिया है,किसी प्रकार का कोई बम नहीं मिला है,अब हर कोई 3:30 बजने को लेकर आशंकित है,कि क्या कोई धमाका होता है या अन्य जिलों में जिस तरीके धमकी कोरी भभकी थी यह धमकी भी गीदड़ भभकी ही निकलती है।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026