11 केवी की 2.5 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन काट ले गए चोर
जोधपुर,शहर के निकटवर्ती लूणी स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पार लगी 11केवी की विद्युत लाइन के तार काट कर चोर ले गए। यह लाइन ढाई किलोमीटर लंबी थी। अब जोधपुर डिस्कॉम लूणी के अभियंता ने इस बारे में लूणी थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला 22 फरवरी का होना बताया जाता है।
ये भी पढ़ें- चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत,मोर्चरी पर हंगामा,नहीं उठाया शव
लूणी पुलिस ने बताया कि जोधपुर डिस्कॉम लूणी में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता सुशील सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पार लूणी में 11 केवी की विद्युत लाइन लगी हुई है,जो 2.5 किलोमीटर दायरे तक है। 22 फरवरी की रात को अज्ञत बदमाश तार काट कर ले गए। लूणी पुलिस ने अब चोरों की तलाश आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

