Doordrishti News Logo

बाइक सवार पिता पुत्र को कार ने मारी टक्कर,पुत्र की मौत

जोधपुर,शहर के निकट कुड़ी भगतासनी क्षेत्र गोरा होटल-मानपुरा रोड पर बाइक सवार पिता पुत्र को एक कार चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुत्र के दो फ्रेक्चर होने पर अस्पताल में ऑपरेशन के बाद छुट्टी दे दी गई। मगर बाद में फिर से तबीयत बिगडऩे पर एमडीएम अस्पताल लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। पिता ने अब कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। कार चालक की पहचान की गई है जिसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- 136 नए जवानों को कर्तव्य परायणता की शपथ

कुड़ी भगतासनी थाने में मानपुरा झालामंड निवासी पप्पू शर्मा पुत्र घुराहू शर्मा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 15 फरवरी को अपने पुत्र कृष्णकांत के साथ बाइक पर सवार होकर गोरा होटल रोड से मानपुरा की तरफ आ रहे थे। तब एक कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। उसका कृष्णकांत ज्यादा जख्मी होने पर उसे दो फ्रेक्चर हो गए थे। जिस पर 19 फरवरी को एमडीएम अस्पताल में ऑपरेशन कर छुट्टी दे दी गई। उसके पुत्र के स्टील की रॉड लगाई गई। 20 फरवरी को उसकी फिर से तबीयत बिगडऩे पर एमडीएम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। मगर 21 फरवरी को उसकी मौत हो गई। कुड़ी पुलिस ने बताया कि पिता की तरफ से अब केस दर्ज करवाया गया है। कार चालक झालामंड निवासी अशोक प्रजापत बताया गया है। जिस बारे में तस्दीक की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026