Doordrishti News Logo

दो सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर जेवरात और नगदी चुराई

जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके बीजेएस कॉलोनी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने सेंध लगाकर वहां से जेवरात,नगदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। संबंधित भवन मालिकों ने महामंदिर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि जेडएस गली नंबर 27 बीजेएस कॉलोनी निवासी श्यामसिंह पुत्र जेठूसिंह ने रिपोर्ट दी कि वह अपने किसी काम से परिवार सहित गांव मोहनगढ़ जैसलमेर गया था। 29 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक घर सूना था। लौटने पर घर के ताले टूटे होने के साथ सारा सामान अंदर अस्त व्यस्त मिला।

अज्ञात चोर घर से डेढ़ तोला सोने के आभूषण, एक एलईडी टीवी,स्कूटी की चाबी,एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस, चार चेक बुक के साथ 46 हजार रूपए और आधार कार्ड पेन कार्ड आदि चोरी कर ले गए। दूसरी तरफ न्यू बीजेएस कॉलोनी गली नंबर 14 में रहने वाले रेलवे कर्मचारी मोहनसिंह राठौड़ पुत्र भगवतसिंह ने रिपोर्ट दी कि वे परिवार सहित गांव गए थे। घर दो दिन से सूना था। घर में दूसरी बार चोरी हुई है। इस लिए ज्यादातर सामान अपने साथ लेकर गए थे। मगर इस बार भी चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ऩे के साथ अंदर सारे कमरों के ताले तोडऩे के साथ अलमारियों और बक्सों के ताले तोडऩे के साथ वहां से 5-6 हजार की नगदी, चांदी का मंगलसूत्र, सिक्के, चांदी के पांच सौ व दो हजार के दो नोट, बच्चों के गुल्लक से नगदी और अन्य छोटा मोटा आइटम चुरा कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एम्स जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या ओटी के ब्रेक रूम में मृत मिले

September 22, 2026

सरकारी जॉब दिलवाने का लालच देकर 50 हजार की ठगी

September 22, 2026

IIT Jodhpur की पारंपरिक शिल्प को IPR और आधुनिक बाजार से जोड़ने की पहल

September 22, 2026

किराएदार ने मकान मालिक को गोली मारी गंभीर घायल

September 22, 2026

चित्र प्रदर्शनी देखने उमड़े लोग,मीरा झाला ने बहाई भजनों की सरिता

September 22, 2026

6 नगर पालिका में 4 पर भाजपा और 2 में कांग्रेस का अध्यक्ष

September 22, 2026

अध्यक्ष पद के चुनाव के दोनों नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए

September 22, 2026

ट्रेन में छूटा महिला यात्री का मोबाइल टीटीई ने लौटाया

September 22, 2026

राजस्थान पत्रकार संस्थान का सर्वसम्मति से पुनर्गठन

September 22, 2026