चित्र प्रदर्शनी देखने उमड़े लोग,मीरा झाला ने बहाई भजनों की सरिता

  • गणपति महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘चित्र बनाओ-इनाम पाओ’ एक्टिविटी आयोजित
  • बच्चों ने अपनी कल्पना से उकेरे गणपति के विभिन्न रूप
  • भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चित्र प्रदर्शनी देखने उमड़े लोग,मीरा झाला ने बहाई भजनों की सरिता। इन दिनों शहर भर में गणपति उत्सव की धूम मची हुई है। गणपति पूजन के साथ साथ विभिन्न तरह के आयोजन भी किए जा रहे हैं।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20-E आदर्श नगर में इन दिनों चल रहे गणपति महोत्सव के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अपनी संस्कृति से जुड़ने और जानने तथा मोबाइल से दूरी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के बच्चों के लिए विशेष पेंटिंग एक्टिविटी “चित्र बनाओ- इनाम पाओ” का आयोजन भी किया किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

6 नगर पालिका में 4 पर भाजपा और 2 में कांग्रेस का अध्यक्ष

आदर्श नगर आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने गणपति और गणेश उत्सव की थीम पर अपनी कल्पना को ड्रॉइंग पेपर पर साकार करते हुए विभिन्न आकार और प्रकार के गणपति की चित्रकारी कर अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। बच्चों द्वारा बनाए गए इन चित्रों की सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में एक प्रदर्शनी लगाई गई,जिसे देखने को भीड़ उमड़ पड़ी।

मीरा झाला के भजनों पर झूमे श्रोता
इस अवसर पर शाम को भजन संध्या का भी आयोजन किया गया,जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका मीरा झाला और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक भजनों की सरिता बहाई जिसमें श्रोता झूमते नजर आए।भजनो पर भक्ति रस में गोता लगाते हुए महिलाएं अपने को रोक न सकी और नृत्य करने लगी। मीरा झाला के भजनों में सभी श्रोता मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे।

इनके चित्रों की लगाई प्रदर्शनी
अपूर्वा अग्रवाल,महिमा चौधरी, वेदांसी चौधरी, नैतिक सिंह,जानवी,अदिति सिंह,हिमांशी मामनानी, वैदिक पालीवाल, आरव चौधरी,धैर्य थानवी,मयंक अरोड़ा,भूमि अग्रवाल,दैविक मेहता शामिल हैं। आयोजन समिति ने बताया कि बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी को देख कर दर्शकों ने प्रत्येक चित्र की बारीकी से देखकर अपनी पसंद के अनुसार 1 से 10 तक अंक दिए गए।

आयोजकों ने बताया कि आयोजन समिति और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने मिलकर सभी अंकों का योग कर प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार का चयन किया गया,इसके परिणाम अभी सुरक्षित रखे गए हैं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक प्रख्यात रंगकर्मी व लेखक एलएन भटनागर की ओर से उनकी पत्नी स्व.सुधा भटनागर की स्मृति में दिया जाएगा। इसके साथ ही चित्रकारी में भाग लेने वाले सभी बच्चों को समिति के सदस्य गिरधर केशवानी के सौजन्य से पुरस्कृत किया जाएगा। बच्चों को अनंत चतुर्दशी पर आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026