6 नगर पालिका में 4 पर भाजपा और 2 में कांग्रेस का अध्यक्ष
जिले की 6 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष/सभापति चुनाव परिणाम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),6 नगर पालिका में 4 पर भाजपा और 2 में कांग्रेस का अध्यक्ष। जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष/सभापति पद के लिए संपन्न हुए चुनावों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।
अध्यक्ष पद के चुनाव के दोनों नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए
बिलाड़ा नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने 25 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी, निर्दलीय प्रत्याशी तुलछाराम को 10 वोटों से हराया। भाजपा के महेंद्र सिंह को 25 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी तुलछाराम को 15 वोट मिले।
पीपाड़ शहर नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी आशा ने 20 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनू को 5 वोटों से पराजित किया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी आशा को 20 वोट और भाजपा प्रत्याशी मनू को 15 वोट प्राप्त हुए।
भोपालगढ़ नगर पालिका में भाजपा के देवेश चौधरी 14 वोट पाकर अध्यक्ष चुने गए। इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जमना को 3 वोटों के अंतर से हराया। भोपालगढ़ में भाजपा के देवेश को 14 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी जमना को 11 वोट मिले।
बालेसर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी निरमा सांखला ने 16 वोट हासिल कर विजय प्राप्त की। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार भावना (8 वोट) को 8 वोटों से हराया।
तिंवरी नगर पालिका में भाजपा के लक्ष्मण ने 13 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चम्पालाल (12 वोट) को मात्र 1 वोट के बेहद कड़े अंतर से पराजित किया।
मथानिया नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी लीला देवी 17 वोट पाकर विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी इन्द्रा देवी (8 वोट) को 9 वोटों के अंतर से पराजित किया।
