Doordrishti News Logo

बसंत पंचमी पर संगीत किसलय संस्थान में होगी माँ शारदे की विशेष पूजा

  • शाम को राग बसंत पर होगा व्याख्यान
  • संस्थान के संगीत साधक लेंगे भाग

जोधपुर,शहर की अग्रणीय सांस्कृतिक संस्थान संगीत किसलय में बसंत पंचमी पर संगीत साधकों द्वारा विद्या की देवी माँ शारदा की विशेष पूजा की जाएगी। संगीत साधकों ने बताया कि जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित संगीत किसलय संस्थान के प्रांगण में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर संध्याकालीन सुंदर मां सरस्वती मंदिर में संगीत साधकों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जाएगी व बड़ी आरती भी की जाएगी। आरती के बाद इस अवसर पर विशेष तौर पर बसंत ऋतु में कोई भी समय गाया या बजाए जाने वाला राग बसंत के बारे में संगीत विशेषज्ञ पंडित सतीश बोहरा का व्याख्यान होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: