Doordrishti News Logo

जोधपुर में विजय जुलूस पर रोक 27 सितंबर तक बढ़ी

नगर निगम चुनाव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में विजय जुलूस पर रोक 27 सितंबर तक बढ़ी। नगर निगम के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन कार्यक्रम में बदलाव के बाद पुलिस आयुक्तालय जोधपुर ने विजय जुलूस पर लगी निषेधाज्ञा की अवधि बढ़ा दी है।

पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से 22 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता- 2023 की धारा 163 के तहत जोधपुरआयुक्तालय क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा।
पूर्व में यह निषेधाज्ञा 23 सितंबर तक लागू थी।

IIT Jodhpur की पारंपरिक शिल्प को IPR और आधुनिक बाजार से जोड़ने की पहल

नगर निगम जोधपुर के अध्यक्ष पद का निर्वाचन 25 सितंबर और उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 26 सितंबर को प्रस्तावित होने के कारण अब इसकी अवधि बढ़ाकर 27 सितंबर 2026 तक कर दी गई है। आदेश के तहत निर्वाचित सदस्यों, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा विजय जुलूस निकालने पर रोक रहेगी।

Related posts: