अध्यक्ष पद के चुनाव के दोनों नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए
नगर निगम जोधपुर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अध्यक्ष पद के चुनाव के दोनों नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए। नगर निगम जोधपुर (कुल 100 वार्ड) के महापौर चुनाव 2026 के तहत दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की समीक्षा (स्क्रूटनिंग) सोमवार, 21 सितंबर,को संपन्न हो गई है।
मेहता और सोलंकी के नामांकन पर विवाद
निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार दूसरे दिन कुल 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे,जबकि पहले दिन (18 सितंबर 2026) कोई भी फॉर्म नहीं मिला था।
सोमवार हुई नामांकन पत्रों की समीक्षा के बाद एक भी नामांकन पत्र निरस्त नहीं हुआ और सभी 2 नामांकन पत्र पूर्णतः वैध पाए गए हैं। समीक्षा में किसी भी दावेदार का पर्चा खारिज न होने से अब दोनों अभ्यर्थियों के नामांकन मान्य हैं तथा नाम वापसी की निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव की अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी।
