किराएदार ने मकान मालिक को गोली मारी गंभीर घायल

  • पेट और कमर में लगी गोली
  • आपसी रंजिश के चलते फायर किया

पाली/जोधपुर, (दूरदृष्टीन्यूज),किराएदार ने मकान मालिक को गोली मारी गंभीर घायल।पाली जिले के सोजत रोड में आज आपसी रंजिश में एक युवक पर उसके ही किराएदार ने फायरिंग कर दी। इसमें युवक घायल हो गया है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए एम्स जोधपुर में रेफर किया गया है। दिनदहाड़े कस्बे में फायरिंग होने से अफरा तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार सोजत रोड के मालियों का बास निवासी 40 साल के पूरन मारू पुत्र लालाराम सुबह सुभाष मार्ग पर जा रहा था। इस दौरान अमित नाम के युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। पेट और कमर में दो गोली लगी। गंभीर हालत में पूरन को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। वहां से उसे एम्स जोधपुर रेफर कर दिया।

एम्स जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या ओटी के ब्रेक रूम में मृत मिले

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक कार्रवाई में सामने आया कि रंजिश के चलते किराएदार अमित ने मकान मालिक पूरन पर गोली चलाई।

Related posts: