Doordrishti News Logo

सरकारी जॉब दिलवाने का लालच देकर 50 हजार की ठगी

  • साइबर क्राइम
  • साइबर सैल ग्रामीण टीम ने परिवादी के रुपए कराए होल्ड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरकारी जॉब दिलवाने का लालच देकर 50 हजार की ठगी। जोधपुर ग्रामीण की साइबर टीम ने परिवादी से हुई पचास हजार की ठगी के प्रकरण में उसके रुपए होल्ड करवाए। शातिर ने परिवादी को सरकारी जॉब का लालच दिया और ठगी की थी।
कार्रवाई शेरगढ़ पुलिस की तरफ से की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज यादव के निर्देशन में साइबर फ्रॉडरों के विरूद्व प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सैल व शेरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की। साइबर सैल जीवन लाल के सुपरविजन में साइबर सैल में कार्यरत पुखराज व कांस्टेबल दयाल सिंह द्वारा 1930 के जरिए साइबर पुलिस पोर्टल पर दर्ज परिवादी घनश्याम की शिकायत पर बैंको के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर फ्रॉड राशि होल्ड करवाई।

जोधपुर में विजय जुलूस पर रोक 27 सितंबर तक बढ़ी

आमजन से पुलिस की अपील 
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के अनुसार आमजन को सलाह दी जाती है कि कोई भी जॉब या नौकरी दिलवाने के नाम पर आपसे पैसे मांगे को पैसे ट्रांस्फर न करें। नौकरी के लिये संबंधित विभाग की ऑफिसीयल वेबसाईट से ही आवेदन करें। साइबर क्राईम/फ्रॉड की घटना होने पर 1930 पर कॉल करें अथवा शिकायत दर्ज कराएं।

म्यूल खाता किसे कहते है?
म्यूल खाता ऐसा बैंक खाता होता है जिसका इस्तेमाल साइबर अपराधी और ठग गैर कानूनी तरीके से कमाए गए पैसे (जैसे- ऑनलाइन फ्रॉड,स्कैम या हैकिंग का पैसा) को छिपाने और ट्रांसफर करने के लिए करते हैं। थोड़ा सा लालच साइबर अपराधी भी बना सकता है।

आपका बैंक खाता/सिम कार्ड आपकी जिम्मेदारी हैं। किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, पास बुक,एटीएम,चेकबुक या सिम कार्ड उपयोग के लिए न दें। कमीशन/लाभ के लालच में आकर अपने बैंक खाते या सिम को किसी को देना आपको भी अपराधी बना सकता है। यदि आसपास कोई व्यक्ति बैंक खाते किराए पर लेने या इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त है,तो उसकी सूचना तुरंत साइबर सेल या पुलिस थाना को देवें।

Related posts: