Doordrishti News Logo

सूने मकान और दुकान में चोरों ने लगाई सेंध

जोधपुर,शहर के शास्त्री नगर पुलिस थाना क्षेत्र सुभाष नगर विस्तार योजना में एक मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर सोने चांदी के जेवर के साथ डेढ़ लाख की नगदी चोरी कर गए। परिवार के लोग इलाज के लिए जयपुर गए हुए थे। बाद में यह चोरी हुई। बासनी क्षेत्र में एक दुकान से अज्ञात चोर मोबाइल और बीस हजार की नगदी चुरा ले गए।

यह भी देखें-उत्तराखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि मां कृपा सुभाष नगर विस्तार योजना नीलकंठ महादेव मंदिर के सामने रहने वाले संदीप सिंह पुत्र प्रताप सिंह शेखावत की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि 19 मार्च को दिन के समय अज्ञात नकबजनों ने उसके मकान में सैंधमारी करके घर में रखी करीब डेढ़ लाख की नकदी, 3 तीन तोला सोने के जेवरात और दस्तावेज चुराकर ले गए। परिवार के लिए जयपुर इलाज के लिए गए हुए थे।

इसे भी पढ़िए-राजस्थानी काव्य पाठ में झलकेगा मायड़ भाषा का सौंदर्य

बासनी पुलिस ने बताया कि आनंदपुर कालू हाल न्यू गणेश नगर सांगरिया निवासी किशोर पुत्र उगमाराम भाटी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात्रि के समय अज्ञात नकबजन उसकी सांगरिया बाइपास पर स्थित दुकान के ताले तोड़ कर मोबाइल और 20 हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गया।

इन ब्लू लाइन को टच कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026