सेवानिवृति पर न्यूरोसर्जन डॉ.सुनिल गर्ग का सम्मान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेवानिवृति पर न्यूरोसर्जन डॉ. सुनिल गर्ग का सम्मान।वरिष्ठ आचार्य न्यूरोसर्जन डॉ.सुनिल गर्ग का सेवानिवृत्ति समारोह शनिवार को आरएमसीटीए द्वारा आयोजित कर उनका सम्मान किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ.बीएस जोधा ने डॉ.गर्ग की उपलब्धियों व मरीजों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की। बताया कि डॉ.गर्ग ने सैकड़ों राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रस्तुत कर न्यूरोसर्जरी विभाग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
34 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त डॉ.शशि व्यास का अभिनंदन
आरएमसीटीए अध्यक्ष डॉ. विहान चौधरी ने उनकी उपलब्धियों का उल्लेख किया,सचिव राहुल मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ.फतेह सिंह भाटी,डॉ.योगीराज जोशी, एमडीएम अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित,डॉ. मोहन मकवाना,डॉ.सीआर चौधरी सहित वरिष्ठ शिक्षक मौजूद थे।
