सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा का जोधपुर में स्वागत
बाल संस्कार शिविरों का आह्वान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा का जोधपुर में स्वागत। राज्य स्तरीय सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा के जोधपुर पहुंचने पर प्रेम प्रकाश आश्रम,तीसरी पुलिया में संतों के सान्निध्य में भव्य स्वागत हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वाधवानी ने कहा कि यात्रा संतों के आशीर्वाद व समाज के जुड़ाव से सफल हो रही है। जैसलमेर में सिंध से आए सिंधु सनातनी परिवार व भील बस्ती से संपर्क किया गया। जोधपुर में मातृशक्ति से सिंधी भाषा व सिंध के गौरवमई इतिहास पर बाल संस्कार शिविर आयोजित करने का आह्वान किया।
एमजीएच को मिला पीबीएससी व थेरेप्युटिक प्लाज्माफेरेसिस का लाइसेंस
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तीर्थानी ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से सिंध का इतिहास युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश भाषा व साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहानी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिविरों में मातृशक्ति की सहभागिता मांगी।
अध्यक्ष लखमीचंद किशनानी ने सभी नगरों व कॉलोनियों में आयोजन व पंचायतों-सामाजिक संगठनों से सहयोग की प्रार्थना की। महानगर मंत्री कैलाश थावानी ने आभार जताया।
