Doordrishti News Logo

हाथकरघा बुनकरों के उत्कृष्ट उत्पादों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी

विजेता बुनकरों को नगद पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हाथकरघा बुनकरों के उत्कृष्ट उत्पादों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी।राज्य सरकार द्वारा जिले के हाथकरघा क्षेत्र के समिति एवं श्रेष्ठ बुनकरों की कला को प्रोत्साहित एवं संरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से उनके उत्कृष्ट उत्पादों को जिला स्तर पर पुरस्कृत करने की योजना संचालित की जा रही है। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित किया गया है।

30 जून तक जमा होंगे आवेदन, निःशुल्क उपलब्ध होंगे प्रपत्र
अतिरिक्त आयुक्त,उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र,जोधपुर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तिगत बुनकर अपने आवेदन पत्र जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र,न्यू पावर हाउस रोड, जोधपुर से कार्य दिवसों में निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ बुनकर पहचान पत्र,स्वयं के करघे पर बुनाई कार्य करते हुए की रंगीन फोटो तथा पिछले तीन वर्षों में क्रय किए गए कच्चे माल के बिलों की छायाप्रति संलग्न कर 30 जून 2026, मंगलवार शाम तक कार्यालय में जमा करानी होगी।

विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने की स्वगणना,आमजन से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

उन्होंने बताया कि विजेता बुनकरों को प्रथम,द्वितीय,तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार के रूप में क्रमशः 5100 रुपये,3100 रुपये,2100 रुपये एवं 1100 रुपये की नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र,जोधपुर के दूरभाष नम्बर 0291- 2431937 एवं 8740811715 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts:

शाला संबलन योजना के विरोध में निजी स्कूलों में हड़ताल

July 16, 2026

भागवत कथा में सजाई श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी

July 16, 2026

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026