Doordrishti News Logo

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू।शुष्क वन अनुसंधान संस्थान(आफरी)जोधपुर द्वारा क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास के लिये प्रौद्योगिकी प्रदर्शन टूलकिट विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ आज हुआ।

प्रशिक्षण का उद्घाटन मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) शशिशंकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने प्राकृतिक एवं मानव जनित भू अपरदन की समस्या के निदान हेतु वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा प्राप्त हल को आमजन तक पहुचाने की महता पर जोर दिया।

संस्थान के निदेशक डॉ.आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पौधारोपण के साथ नवीन तकनीकों के समावेश से भूमि की गुणवत्ता में सुधार संभव है। साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन समूहों, संगठनों के सामूहिक प्रयासों से भूमि पुनर्वास के लक्ष्यों की प्राप्ति संभव हैं। समूह समन्वयक (शोध) डॉ.तरुण कान्त ने प्रशिक्षण के दौरान आयोजित होने वाले तकनीकी सत्रों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा पाठ्यक्रम पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

इस प्रशिक्षण में नौ विभिन्न संगठनों के कुल 25 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण के पहले दिन तकनीकी सत्रों में डॉ. तरुण कान्त,डॉ.जी.सिंह, डॉ. राकेश पालीवाल,डॉ. आरके गोयल ने व्याख्यान दिए। धन्यवाद ज्ञापन पाठ्यक्रम निदेशक भावना शर्मा ने एवं संचालन मीता सिंह तोमर ने किया।