PM आवास से मिली पक्की छत किसानों ने कहा सरकार का संबल मिला

  • ग्राम रथ से गांवों में खुशहाली
  • तारबंदी से फसल बची,खेत तलाई से पानी रुका

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),PM आवास से मिली पक्की छत किसानों ने कहा सरकार का संबल मिला। ग्राम रथ अभियान जोधपुर के गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का संबल बनकर पहुंच रहा है। गुरुवार को ग्राम पंचायत नारनाडी और आसपास के गांवों में लगे शिविरों में किसानों ने खुद बताया कि कैसे तारबंदी,खेत तलाई,कृषि यंत्र और PM आवास ने उनकी जिंदगी बदल दी।

तारबंदी से फसल सुरक्षित,खेत तलाई से सिंचाई आसान
तापू गांव के भरता राम विश्नोई को तारबंदी योजना में अनुदान मिला। खेत सुरक्षित हुआ तो उत्पादन बढ़ गया। अब जंगली जानवरों का डर नहीं। नारनाडी के जगमालराम ने खेत तलाई योजना में 1.20 लाख अनुदान लेकर तालाब बनवाया। बारिश का पानी रोककर खेती कर रहे हैं। सिंचाई की चिंता खत्म, फसल लहलहा रही है।

PM आवास से मिली पक्की छत, कृषि यंत्र से घटी मजदूरी
बावरली के अर्जुनराम देवासी को PM आवास योजना में 1.50 लाख मिले। “पहली बार परिवार को पक्की छत नसीब हुई। केंद्र-राज्य सरकार का आभार।” गिंगाला के पुखराज विश्नोई को कृषि यंत्र पर अनुदान मिला। “मशीन से खेती आसान हुई,मजदूरी का खर्च बचा, आर्थिक संबल मिला।गिंगाला के ही गणपत विश्नोई को कृषि विभाग से मिनीकिट में उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिले। उत्पादन बढ़ा,मुनाफा भी बढ़ा।

ग्राम रथ:एक गाड़ी,कई विभागों की जानकारी
अभियान के दौरान किसानों को कृषि,पशुपालन,राजस्व,उद्यान, पंचायती राज विभागों की योजनाओं की जानकारी LED स्क्रीन पर दी गई। ग्रामीणों ने कहा, एक ही जगह सारी योजनाएं समझ आ गईं। अब आवेदन करना आसान है।

किसानों का संदेश
सरकार की योजनाएं जमीन पर दिख रही हैं। तारबंदी से फसल बची,तलाई से पानी रुका,आवास से छत मिली। ग्राम रथ ने जागरूक कर दिया।”ग्रामीणों ने अभियान को गांव के लिए वरदान बताया।

निष्कर्ष
27 अप्रैल से 12 मई तक चल रहा ग्राम रथ अभियान जानकारी से लाभ तक का पुल बन गया है। जोधपुर के किसान अनुदान से आत्मनिर्भर बन रहे हैं और योजनाओं का असर सीधे खेत-घर तक दिख रहा है।