जोधपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 21 लाख 32 हजार 713 मतदाता

  • लोकसभा आम चुनाव-2024
  • मतदाता सूचियों का विधानसभावार प्रकाशन

जोधपुर,जोधपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 21 लाख 32 हजार 713 मतदाता।लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत जोधपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए मतदाता सूचियां प्रकाशित की गई हैं। इन मतदाता सूचियों के अनुसार जोधपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 21 लाख 32 हजार 713  मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें पुरुष मतदाता 11 लाख 15 हजार 681,महिला मतदाता 10 लाख 16 हजार 985 तथा थर्ड जेंडर मतदाता 47 हैं।

यह भी पढ़ें – परिवार समाज से बहिष्कृत,उलाहना से परेशान बेटी ने किया खुदकुशी का प्रयास

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि जोधपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत122- फलोदी विधानसभा में कुल 2 लाख 59 हजार 780 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1 लाख 38 हजार 632 पुरुष, 1 लाख 21 हजार 144 महिला एवं 4 थर्ड जेंडर मतदाता है।इसी प्रकार123 -लोहावट विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 70 हजार 877 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमे 1 लाख 44 हजार 537 पुरूष,1लाख 26 हजार  339 महिला एवं 1थर्ड जेंडर मतदाता है। 124- शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 77 हजार 769 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1 लाख 47 हजार 107 पुरूष,1 लाख 30 हजार 662 महिला मतदाता हैं। तथा 127-सरदारपुरा विधान सभा में कुल 2 लाख 59 हजार 895 मतदाता पंजीकृत है। इनमें 1 लाख 32 हजार 245 पुरुष,1 लाख 27 हजार  629 महिला एवं 21 थर्ड जेंडर मतदाता है।

इसी प्रकार 128-जोधपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 1 हजार 130  मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1 लाख 1 हजार 387  पुरुष,99 हजार 725 महिला एवं 18 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 129-सूरसागर विधान सभा में कुल 2 लाख 95 हजार 427 मतादाता पंजीकृत है।1लाख 52 हजार  292  पुरुष,1 लाख 43 हजार 133  महिला एवं 2 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसी प्रकार 130-लूणी विधानसभा में कुल 3 लाख 42 हजार 560 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 1 लाख 79 हजार 709 पुरूष,1 लाख 62 हजार 850 महिला एवं 1 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। तथा 132-पोकरण विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 25 हजार 275 मतदाता हैं।इनमे 1 लाख 19 हजार 772 पुरुष,1 लाख 5 हजार 503  महिला मतदाता हैं।

14 हजार 952 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र जोधपुर में कुल 14 हजार 952 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं जिसमें 10 हजार 629 पुरुष व 4 हजार  323 महिला दिव्यांग मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि फलोदी विधानसभा में कुल 1हजार 937 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 1 हजार  428 पुरुष एवं 509 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार लोहावट विधान सभा में कुल 3 हजार 37 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 2 हजार 253 पुरुष एवं 784 महिला,शेरगढ विधानसभा में कुल 2 हजार 832 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 2 हजार 265 पुरुष एवं 567 महिला, सरदारपुरा विधानसभा में कुल 956  दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 583 पुरुष एवं 373 महिला,जोधपुर विधानसभा में कुल 510 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 306 पुरुष,204 महिला, सूरसागर विधानसभा में कुल 1 हजार  541 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 946  पुरुष एवं 595 महिला,लूणी विधान सभा में कुल 2 हजार 928 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 1 हजार 990 पुरुष एवं  938 महिला तथा पोकरण विधानसभा में कुल 1 हजार 211 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 858 पुरुष एवं 353 महिला दिव्यांग मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें – 85 वाहनों का चालान,शीशों पर लगी काली फिल्म को हटाया

संसदीय क्षेत्र जोधपुर में कुल 2 हजार 134 मतदान केन्द्र
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि जोधपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 2 हजार 134  मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें 2 हजार 56 मतदान केन्द्र तथा 78 सहायक मतदान केन्द्र होंगे। उन्होंने बताया कि जोधपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा वार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें फलोदी विधानसभा क्षेत्र में कुल 263  मतदान केन्द्र जिसमें  255 मतदान केन्द्र तथा 8 सहायक मतदान केन्द्र,लोहावट में कुल 275 मतदान केन्द्र,शेरगढ में कुल  292 मतदान केन्द्र जिसमें 287 मतदान केन्द्र तथा 5 सहायक मतदान केन्द्र, सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में कुल  232 मतदान केन्द्र जिसमें 212 मतदान केन्द्र तथा 20 सहायक मतदान केन्द्र,जोधपुर विधानसभा में कुल 174 मतदान केन्द्र, सूरसागर विधानसभा में कुल 262 मतदान केन्द्र जिसमें 243 मतदान केन्द्र तथा 19 सहायक मतदान केन्द्र,लूणी विधानसभा क्षेत्र में कुल 328 मतदान केन्द्र जिसमें 304 मतदान केन्द्र तथा 24 सहायक मतदान केन्द्र,पोकरण विधानसभा क्षेत्र में कुल 308 मतदान केन्द्र जिसमें 306 मतदान केन्द्र तथा 2 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

18 हजार 41 मतदाताओं की बढ़ोतरी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जोधपुर संसदीय क्षेत्र में 8 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक मतदाता सूचियों के प्रथम रिवीजन से दूसरे रिवीजन में कुल 18 हजार 41 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई। जिसमें विधानसभावार फलोदी विधानसभा में 1 हजार 434,लोहावट विधानसभा में 1 हजार 359,शेरगढ में 1हजार 629, सरदारपुरा में 2 हजार 770, जोधपुर में 1 हजार 321,सूरसागर में 4 हजार 161,लूणी में 4 हजार 373 तथा पोकरण विधानसभा क्षेत्र में 994  मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई।

विधानसभावार आयु वर्ग के अनुसार मतदाताओं की संख्या
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जोधपुर संसदीय क्षेत्र में 18-19  वर्ष आयु वर्ग के 60 हजार 396  मतदाता,20-29  वर्ष आयु वर्ग के 5 लाख 9 हजार139  मतदाता,30-39  वर्ष आयु वर्ग के 4 लाख 83 हजार 290 मतदाता,40-49 वर्ष आयु वर्ग के 4 लाख 37 हजार 306 मतदाता, 50-59 वर्ष आयु वर्ग के 3 लाख 9 हजार  446 मतदाता,60-69 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 96 हजार 592 मतदाता,70-79 वर्ष आयु वर्ग के 97 हजार 555 मतदाता,80 वर्ष से अधिक उम्र के 38 हजार 989 मतदाता सहित कुल 21 लाख 32 हजार  713 मतदाता पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें – पुलिस टीम पर हमला कर थानाधिकारी को बंधक बनाया,त्वरित कार्रवाई कर 13 मुल्जिमों को पकड़ा

उन्होंने बताया कि 122-फलोदी विधान सभा क्षेत्र में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 7 हजार 493 मतदाता, 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 68 हजार 224 मतदाता,30-39 वर्ष आयु वर्ग के 57 हजार 868 मतदाता, 40-49  वर्ष आयु वर्ग के 51 हजार 698  मतदाता,50-59 वर्ष आयु वर्ग के 35 हजार 908 मतदाता,60-69 वर्ष आयु वर्ग के 22 हजार 282 मतदाता, 70-79 वर्ष आयु वर्ग के 11 हजार  447 मतदाता,80 वर्ष से अधिक उम्र के 4 हजार 860  मतदाता सहित कुल 2 लाख 59 हजार  780 मतदाता पंजीकृत हैं।इसी प्रकार  123-लोहावट विधानसभा क्षेत्र में 18- 19 वर्ष आयु वर्ग के 9 हजार 102  मतदाता, 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 74 हजार 865 मतदाता,30-39 वर्ष आयु वर्ग के 59 हजार 133 मतदाता, 40-49  वर्ष आयु वर्ग के 53 हजार 926 मतदाता,50-59 वर्ष आयु वर्ग के 35 हजार 711  मतदाता,60-69 वर्ष आयु वर्ग के 21 हजार 740 मतदाता, 70- 79 वर्ष आयु वर्ग के 11 हजार 590  मतदाता, 80 वर्ष से अधिक उम्र के 4 हजार 810 मतदाता सहित कुल 2 लाख 70 हजार 877 मतदाता पंजीकृत हैं। इसी प्रकार 124- शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 8 हजार563 मतदाता,20-29  वर्ष आयु वर्ग के 77 हजार 323 मतदाता,30-39 वर्ष आयु वर्ग के 61 हजार 82 मतदाता,40-49 वर्ष आयु वर्ग के 53 हजार 272 मतदाता,50- 59 वर्ष आयु वर्ग के 35 हजार 145 मतदाता,60-69 वर्ष आयु वर्ग के 23 हजार 588 मतदाता,70-79 वर्ष आयु वर्ग के 12 हजार 994 मतदाता,80 वर्ष से अधिक उम्र के 5 हजार 802 मतदाता सहित कुल 2 लाख 77 हजार 769 मतदाता पंजीकृत हैं।

इसी प्रकार 127-सरदारपुरा विधान सभा क्षेत्र में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 6 हजार  876 मतदाता,20-29 वर्ष आयु वर्ग के 52 हजार 43 मतदाता,30-39 वर्ष आयु वर्ग के 64 हजार  143 मतदाता, 40-49 वर्ष आयु वर्ग के 57 हजार 988 मतदाता,50-59  वर्ष आयु वर्ग के 39 हजार 706 मतदाता,60-69 वर्ष आयु वर्ग के 24 हजार 294 मतदाता,70-79 वर्ष आयु वर्ग के 11 हजार 316 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक उम्र के 3 हजार 529  मतदाता सहित कुल 2 लाख 59 हजार 895  मतदाता पंजीकृत हैं। 128-जोधपुर विधान सभा क्षेत्र में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 4 हजार 94 मतदाता,20-29 वर्ष आयु वर्ग के 34 हजार 404 मतदाता,30-39 वर्ष आयु वर्ग के 43 हजार 55 मतदाता40-49  वर्ष आयु वर्ग के 44 हजार 501 मतदाता, 50-59 वर्ष आयु वर्ग के 35 हजार 455 मतदाता,60-69 वर्ष आयु वर्ग के 23 हजार 284 मतदाता 70- 79 वर्ष आयु वर्ग के 11 हजार 377 मतदाता,80 वर्ष से अधिक उम्र के 4 हजार 960 मतदाता सहित कुल 2 लाख 1 हजार 130 मतदाता पंजीकृत हैं।इसी प्रकार 129-सूरसागर विधान सभा में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 7 हजार 178 मतदाता,20-29 वर्ष आयु वर्ग के 59 हजार 201 मतदाता,30- 39 वर्ष आयु वर्ग के 66 हजार 853 मतदाता,40-49 वर्ष आयु वर्ग के 65 हजार 456 मतदाता, 50-59 वर्ष आयु वर्ग के 47 हजार 682 मतदाता,  60-69 वर्ष आयु वर्ग के 30 हजार  630 मतदाता,70-79 वर्ष आयु वर्ग के 14 हजार 4 मतदाता,80 वर्ष से अधिक उम्र के 4 हजार 423  मतदाता सहित कुल 2 लाख 95 हजार  427 मतदाता पंजीकृत हैं। 130-लूणी विधानसभा क्षेत्र में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 9 हजार 349 मतदाता, 20- 29 वर्ष आयु वर्ग के 78 हजार 660 मतदाता,30-39  वर्ष आयु वर्ग के 79 हजार 342 मतदाता,40-49 वर्ष आयु वर्ग के 73 हजार 589 मतदाता, 50- 59 वर्ष आयु वर्ग के 51 हजार 406 मतदाता,60-69 वर्ष आयु वर्ग के 30 हजार 637 मतदाता,70-79 वर्ष आयु वर्ग के 14 हजार 282 मतदाता,80 वर्ष से अधिक उम्र के 5 हजार 295  मतदाता सहित कुल 3 लाख 42 हजार  560 मतदाता पंजीकृत हैं। इसी प्रकार  132-पोकरण विधानसभा क्षेत्र में 18- 19 वर्ष आयु वर्ग के 7 हजार 741  मतदाता,20-29 वर्ष आयु वर्ग के 64 हजार 419 मतदाता,30- 39 वर्ष आयु वर्ग के 51 हजार 814 मतदाता,40-49 वर्ष आयु वर्ग के 36 हजार 876 मतदाता,50-59 वर्ष आयु वर्ग के 28 हजार 433  मतदाता, 60- 69 वर्ष आयु वर्ग के 20 हजार 137 मतदाता,70-79 वर्ष आयु वर्ग के 10 हजार 545 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक उम्र के 5 हजार 310 मतदाता सहित कुल 2 लाख 25 हजार 275 मतदाता पंजीकृत हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews