Doordrishti News Logo

दिनदहाड़े हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा

  • एक आरोपी गिरफ्तार
  • अन्य की तलाश जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिनदहाड़े हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा।मण्डोर थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार आंगणवा स्थित पाबूजी मंदिर के पास निवासी सांवरलाल पुत्र मिश्रीलाल जटिया के सूने मकान को निशाना बनाकर एक्टिवा सवार तीन युवकों ने ताले तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर घर से सोने के सात मादलिया, एक तोल का सोने का टीका,करीब डेढ़ किलो चांदी तथा एक लाख 80 हजार रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए थे।

युवक से मारपीट के मामले में थाने में धरना-प्रदर्शन

मामले में मण्डोर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दरगाह चौक मदेरणा कॉलोनी निवासी मोहसीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य चोरों की पहचान करने के साथ उनकी तलाश में जुटी हुई है।