अग्निवीर जवान ने लगाया फंदा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अग्निवीर जवान ने लगाया फंदा। करवड़ थाना क्षेत्र के चंगावड़ा गांव में छुट्टी पर घर आए अग्निवीर जवान ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का ली।
पुलिस ने बताया कि चंगावड़ा निवासी सुनिल पुत्र भागीरथराम जाट भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में कार्यरत था। वह इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। सुनिल की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। इसी के चलते उसने फंदा लगा लिया।
दिनदहाड़े हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा
घटना के बारे मे पता चलते ही परिजनों ने अचेत हालत में सुनिल को फंदे से नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल लेकर गए,लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करवड़ थाना पुलिस ने मृतक के बडे भाई दिनेश की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।
