Doordrishti News Logo

दुकान से 45,700 की चोरी का खुलासा

-आरोपी गिरफ्तार

-22,400 नकद व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुकान से 45,700 की चोरी का खुलासा। चौहाबोर्ड थाना पुलिस ने सब्जी की दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 22,400 की नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल बरामद की है।
मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है।

बिजली तार चोरी करने वाली मेवात गैंग का पर्दाफाश

पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को वैष्णव नगर स्थित एक सब्जी की दुकान के संचालक प्रेम सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 25 जुलाई की रात दुकान बंद करते समय गल्ले में दिनभर की बिक्री और अगले दिन सब्जी खरीदने के लिए रखे 45,700 अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस पर चौहाबोर्ड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त,सहायक पुलिस आयुक्त एवं चौहाबोर्ड थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और मानव सूचना तंत्र के आधार पर जांच करते हुए आरोपी बाबू खान उर्फ टाटुडिया (34) निवासी डब्बू कॉलोनी,प्रतापनगर सदर को गिरफ्तार किया।

आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 22,400 की नकदी और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल बरामद कर ली गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी गोविंद व्यास सहित चौहाबोर्ड थाने की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आईएएस अधिकारी बनकर नाबालिगों से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026