बारावफाद आज जुलुस निकलेगा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बारावफाद आज जुलुस निकलेगा। ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व आज मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के विभिन्न हिस्सों से सुबह 8 बजे अखाड़े रवाना होकर राजकीय उम्मेद स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:00 बजे उम्मेद स्टेडियम से मुख्य जुलूस निकाला जाएगा,जो ईदगाह पहुंचेगा। जुलूस के सुगम संचालन और कानून-व्यवस्था को देखते हुए जोधपुर ट्रैफिक पुलिस ने भारी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है।

उम्मेद स्टेडियम से सुबह 10 बजे रवाना होकर जुलूस बम्बा मोहल्ला, हाथीराम का ओड़ा, साइकिल मार्केट,घंटाघर चौराहा,नई सडक़, सोजती गेट तिराहा,दूध मंदिर,कांग्रेस कार्यालय, आर-आर तिराहा,रेलवे स्टेशन,ओलंपिक चौराहा होते हुए ईदगाह पहुंचेगा। जुलूस के दौरान इस पूरे रूट पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।

यहां रहेगा डायवर्जन
चौपासनी रोड से पावटा जाने वाले वाहन: 5वीं रोड,सरदारपुरा सी-रोड, तारघर मोड़,न्यू ष्ठक्ररू खतरनाक पुलिया,रोटरी चौराहा,रिक्तिया भैरूंजी चौराहा,छ्वष्ठ्र सर्किल, भास्कर चौराहा, रातानाडा पुलिस लाइन और ताराचंद सर्किल होकर गुजरेंगे।

पावटा से चौपासनी रोड जाने वाले वाहन: ताराचंद सर्किल, सर्किट हाउस, भाटिया चौराहा, वीसी सर्किल, क्कङ्खष्ठ चौराहा, छ्वष्ठ्र सर्किल, भैरूंजी चौराहा और ष्ठक्ररू खतरनाक पुलिया होकर निकल सकेंगे।

चोरी में माहिर सिकलीगर गिरोह का खुलासा तीन गिरफ्तार
शहर के भीतर चौपासनी रोड की ओर से आने वाले वाहन: 5वीं रोड, सिवांची गेट, बालवाड़ी और पुराना दूध का चौहट्टा होते हुए प्रवेश कर सकेंगे। मंडोर रोड की ओर से आने वाले छोटे वाहन: खेतसिंह का बंगला, नागौरी गेट, बागर चौक और उम्मेद चौक होते हुए शहर में आ सकेंगे।

इन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
जालोरी गेट व ओलंपिक से नई सडक़,गौरधाय, छतरी रोड और पावटा चौराहे के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा, शहर के अंदरूनी हिस्सों और जुलूस के रूट पर लोडिंग टैक्सी व हाथ ठेलों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

इमरजेंसी सेवाओं को छूट
इस दौरान एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड) जैसी इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों के लिए सभी रास्ते खुले रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

Related posts:

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026