Man accused of raping minors by posing as an IAS officer arrested.

आईएएस अधिकारी बनकर नाबालिगों से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

-सरकारी नौकरी,परीक्षा में अंक बढ़ाने और एयर होस्टेस बनाने का देता था झांसा

-तीन मामले दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईएएस अधिकारी बनकर नाबालिगों से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार। महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर कमिश्ररेट की जिला पूर्व पुलिस ने स्वयं को आईएएस अधिकारी बताकर नाबालिग छात्राओं को झांसे में लेने और उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के विरुद्ध अब तक तीन प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। वह लड़कियों को बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़ाने,पेपर दिलाने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर फंसाता था। इसके बाद होटल बुलाकर रेप करता था।

बेटी के इलाज के नाम पर एक लाख की ठगी

डीसीपी पूर्व मनीष चौधरी ने बताया कि 26 जुलाई को एक पीडि़ता ने मामला दर्ज कराया कि वर्ष 2024 में उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को आईएएस अधिकारी बताते हुए बोर्ड परीक्षा में अंक बढ़वाने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

इसके बाद आरोपी ने लगातार संपर्क कर उसे मिलने के लिए मजबूर किया तथा होटल ले जाकर नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त अंशुमान भौमिया के निर्देश पर रातानाडा थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कलाऊ,थाना देचू जिला फलोदी, हाल अजीत कॉलोनी, रातानाडा निवासी उम्मेदाराम पुत्र गणपत राम विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया।

अवैध देशी पिस्टल व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पीडि़ता की बहन का भी किया रेप:-
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्वयं को राज उदावत उर्फ अक्की नाम से आईएएस अधिकारी बताकर कोचिंग संस्थानों और स्कूलों में पढऩे वाली छात्राओं को निशाना बनाता था। वह पुस्तकालयों के आसपास भी घूमता रहता था और किसी तरह छात्राओं के मोबाइल नंबर हासिल कर उनसे संपर्क करता था।

इसके बाद सरकारी नौकरी दिलाने,प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने,परीक्षा में अंक बढ़वाने तथा एयर होस्टेस बनाने का झांसा देकर उन्हें होटल या अपने किराये के कमरे पर बुलाता और उनके साथ दुष्कर्म करता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने एक पीडि़ता की छोटी बहन को एयर होस्टेस बनाने का झांसा देकर अपने किराये के कमरे पर बुलाया और उसके साथ भी दुष्कर्म किया।

लूणी नदी क्षेत्र में सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त,16 आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा एक अन्य युवती को अजमेर ले जाकर होटल में दुष्कर्म करने का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तथाकथित राज उदावत की पहचान उम्मेदाराम के रूप में हुई। इसके बाद विशेष टीम ने लगातार तलाश कर उसे अजीत कॉलोनी क्षेत्र से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।

Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026