घर में फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर में फंदा लगाकर दी जान। महामंदिर स्थित जेड एसए-बीजेएस कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्म हत्या का कारण सामने नहीं आया है। मृतक के भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
ड्यू डिलाइट कैफे में हुक्का पिलाने पर कार्रवाई
महामंदिर पुलिस ने बताया कि जेएसए- बीजेएस कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय नरपत सिंह पुत्र भंवरसिंह ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकु शी कर ली। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे मेें मृतक के भाई वीरसिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी।
