एक ही स्कूल में तीन बार चोरी,156 किलो पोषाहार चोरी
जोधपुर,एक ही स्कूल में तीन बार चोरी,156 किलो पोषाहार चोरी।शहर के निकट झंवर स्थित खुडाला गांव में भीमों की ढाणी की सरकारी स्कूल में तीसरी बार चोरी हो गई। इस बार चोर 156 किलो पोषाहार यानी गेहूं के कट्टे चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापक की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।
यह भी पढ़ें – जैन साधु साध्वियों को सुरक्षा एवं भूमि आवंटन को लेकर जिला कलेक्टरों को पत्र भेजा
भीमों की ढाणी खुडाला की सरकारी स्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश मीणा की तरफ से झंवर थाने में यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि बीच में स्कूल का शीतकालीन अवकाश चल रहा था और स्कूल बंद थी। अवकाश खुलने पर पता लगा कि स्कूल के रसाईघर से अज्ञात चोर तीन कट्टे गेहूं के चोरी कर ले गए है,जिसमें 156 किलो गेहूं था। रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले भी स्कूल में दो बार चोरी हो रखी है, मगर पुलिस चोरों को अब तक नहीं पकड़ पाई है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

