Doordrishti News Logo

सेवानिवृत डिस्कॉम कर्मी के मकान में चोरी

जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 21 में रहने वाले डिस्कॉम से सेवानिवृत कार्मिक के मकान से अज्ञात चोर चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर गए। एक कार का कांच तोड़ कर जरूरी दस्तावेज मंडोर एरिया में चोरी हुए। संबंधित थाना पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेक्टर 21/393 के रहने वाले बालकृष्ण पुत्र बनराज जोशी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे डिस्कॉम से सेवानिवृत हैं। उनका घर पिछले 12 दिनों 6 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच सूना था। इस बीच अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से चांदी के सिक्के, भगवान की चांदी की मूर्ति और कुछ नगदी चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

उधर मंडोर पुलिस ने बताया कि तारा सदन इमानुल मिशन स्कूल के पास में रहने वाले राकेश पुत्र कानसिंह माली की कार घर के बाहर खड़ी थी। जिसके कांच फोड़ कर अज्ञात चोर जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गया। मंडोर पुलिस ने इसमें चोरी का प्रकरण दर्ज किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026