Doordrishti News Logo

एक सूने मकान में चोरी दूसरे में किया प्रयास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक सूने मकान में चोरी दूसरे में किया प्रयास। निकटवर्ती मथानिया के वर्धमान नगर रंदाली जांव में चोरों ने एक सूने मकान में सैंध लगाकर वहां से पांच तोला सोने चांदी के जेवरात के साथ एक लाख की नगदी चुरा ले गए। पड़ौसी की सूचना पर घर मालिक आया। इसी गांव में एक अन्य मकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। मथानिया पुलिस ने सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया और एमओबी टीम को मौके पर बुलाया।

गल्ले से 98 हजार रुपए चोरी के आरोप में नाबालिग संरक्षण में

पुलिस ने बताया कि वर्धमान नगर रंदाली जांव निवासी श्यामसिंह चारण पुत्र श्रेणीदान अपने किसी कार्यवश जैतारण गए हुए थे। इस बीच घर सूना था। 16-17 जून के बीच में अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का लॉक तोडक़र प्रवेश किया और वहां से पांच तोला सोने के जेवरात के साथ एक लाख की नगदी चुरा ले गए। पड़ौसी की सूचना पर वह वापिस अपने गांव पहुंचा।

इसी तरह करणी माता मंदिर के सामने लुणाराम सुथार के घर में भी चोरी का प्रयास हुआ। सूचना पर मथानिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट से पड़ताल करवाई,साथ ही एमओबी टीम को भी बुलाया गया।

Related posts: