Doordrishti News Logo

जंगले में फंदा लगाकर खुदकुशी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जंगले में फंदा लगाकर खुदकुशी। शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र सरस्वती नगर में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। उसने घर के जंगले पर फंदा डाला। भगत की कोठी पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया।

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि सरस्वती नगर ए सेक्टर निवासी दिव्यांश पुत्र सुरेश कुमार गौड़ ने अपने घर के जंगले में फंदा डालकर उसमें खुदकुशी कर ली। परिवार को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसके पिता की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।