Doordrishti News Logo

गल्ले से 98 हजार रुपए चोरी के आरोप में नाबालिग संरक्षण में

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गल्ले से 98 हजार रुपए चोरी के आरोप में नाबालिग संरक्षण में। शहर के सदर बाजार पुलिस थाना क्षेत्र मोती चौक रोड पर एक टैक्सटाइल की दुकान में रविवार को दिनदहाड़े गल्ले से 98 हजार रुपए चोरी के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है। उससे रूपयों की बरामदगी की गई। नाबालिग को अब सुधार गृह भिजवाया गया।

पुलिस ने बताया कि एलआईसी कॉलोनी उम्मेद क्लब के पास रहने वाले निलेश पुत्र नवल किशोर मनिहार की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था। इसमें बताया कि वह मोती चौक रोड सुपारी गली में आई टैक्सटाइल की दुकान चलाता है। उसकी दुकान का एक पार्टनर बाहर गया हुआ था। वह रविवार को दुकान पर बैठा था। दोपहर के समय तकरीबन 2-3 बजे के आस पास वह लघुशंका के लिए गया था। दुकान के गल्ले में चाबी लटक रही थी।

चक्कर आकर बाइक से गिरकर घायल की मौत

लघुशंका कर वापिस आया तो गल्ले में रखे रूपयों की अलग अलग गड्डियां गायब मिली, जिसमें सौ पचास की गड्डियां शामिल थी। यह तकरीबन 98 हजार रूपए थे। दुकान और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि एक संदिग्ध युवक वहां नजर आया। वह हर थोड़ी देर में रैकी कर रहा था। फुटेज में युवक गल्ले से रुपए चुराते देखा गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एक नाबालिग को संरक्षण में लिया।

Related posts: