Doordrishti News Logo

युवक ने फंदा लगाकर दी जान,रेल की चपेट में आने से युवक की मौत

जोधपुर,युवक ने फंदा लगाकर दी जान,रेल की चपेट में आने से युवक की मौत। शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

तीन घरों में चोरों ने लाखों के आभूषण व विदेशी करेंसी चुराई

दूसरी तरफ रेल की चपेट में आने से एक अन्य युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। माता का थान पुलिस ने बताया कि बालाजी नगर माता का थान निवासी दिलखुश पुत्र राजू मिरासी ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भाई इलियास ने घर पर कमरे में साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

उसके आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। माता का थान पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। डांगियावास पुलिस ने बताया कि आसरनाडा रेलवे स्टेशन के पास में रेलवे टे्रक पर एक युवक की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को मिले 11 दिन हो गए है,मगर अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026