The smuggler abandoned the car and fled; 161.420 kg of poppy husk powder was recovered from the vehicle.

तस्कर कार को छोड़ भागा गाड़ी से 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद

-संदिग्ध कार का पीछा किया पुलिस ने

-अवैध डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत 24.20 लाख रुपए

-तस्कर की तलाश जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तस्कर कार को छोड़ भागा गाड़ी से 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद। कमिश्ररेट की जिला पश्चिम पुलिस ने रविवार की रात को संदिग्ध वाहनों और मादक पदार्थ की धरपकड़ के लिए नाकाबांदी की। झंवर पुलिस थाना क्षेत्र में धवा से आती संदिग्ध कार को रुकने का इशारा करने पर चालक गाड़ी को भगा ले गया।

बाद में अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर कार लावारिश छोड़ गया। गाड़ी की तलाशी में पुलिस को 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त का चूरा मिला। जिसकी अनुमानित कीमत 24.20 लाख रुपए बताई गई है।

अवैध डोडा पोस्त और गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया,डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा नरेन्द्र कुमार पारीक के सुपरविजन में झंवर थानाधिकारी प्रहलादसिह द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध यह कार्रवाई की गई।

धवा की तरफ से आई थी संदिग्ध कार :-
पुलिस को धवा की तरफ से एक होण्डा सिटी कार आती हुई दिखाई दी,जो संदिग्ध प्रतीत होने पर थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा रोकने का इशारा किया तब कार चालक ने गाड़ी को नहीं रोका व कार को मेलबा से चौहानो की ढाणी रोड की तरफ भगाया,जिस पर थानाधिकारी मय जाब्ते ने मय प्राइवेट साधन व चेतक वाहन से पीछा किया। कार चालक कार को चौहानों की ढाणी रोड मेलबा पर छोड़ कर भाग गया।

बेटी के इलाज के नाम पर एक लाख की ठगी

चालक की खेतों में तलाशी :-
पुलिस टीम ने कार चालक की आस-पास खेतों में तलाश की,मगर रात्रि का समय होने व बारिश होने के कारण कार चालक अधेरे का फायदा उठाकर आंखो से ओझल हो गया। कार की तलाशी ली गई तब कार के अन्दर आठ काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में अवैध डोडा पोस्त कुल वजन 161.420 किलोग्राम पाया गया, जिसे बरामद कर कार को जब्त किया गया। अब जांच राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्र पाल सिंह की तरफ से की जा रही है।

पुलिस टीम में यह भी थे शामिल :-
पुलिस टीम में एएसआई बृज पाल,कांस्टेबल शैतानराम, कानाराम,पांचाराम एवं नभसिंह और चालक देवीसिंह शामिल थे।