Doordrishti News Logo

18 ट्रिप रद्द रहने के बाद आज पटरी पर लौटेगी जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),18 ट्रिप रद्द रहने के बाद आज पटरी पर लौटेगी जोधपुर-हडपसर सुपर फास्ट। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में भूस्खलन के कारण 18 ट्रिप तक रद्द रहने के बाद ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार से पुनः नियमित रूप से शुरू हो जाएगा। इससे राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

कारगिल के अमर वीरों को रेलवे की श्रद्धांजलि

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार से अपने निर्धारित समय पर जोधपुर से रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन 29 जुलाई से पुनः प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में भूस्खलन के कारण इस ट्रेन के दोनों दिशाओं के 18-18 ट्रिप रद्द किए गए थे। अब रेल मार्ग पर परिचालन सामान्य होने के बाद ट्रेन सेवाएं पुनः बहाल की जा रही हैं।

जोधपुर से जुड़ी 14 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 36अतिरिक्त कोच

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026