बेटी के इलाज के नाम पर एक लाख की ठगी
-सेवानिवृत व्यक्ति को दोस्त बनकर कॉल किया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बेटी के इलाज के नाम पर एक लाख की ठगी। शहर के सारण नगर सी रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति का अंजान शख्स ने दोस्त बनकर कॉल किया। अपनी बेटी के इलाज के लिए एक लाख रूपए धोखाधड़ी कर ठगी कर ली। बनाड़ पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
अवैध देशी पिस्टल व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
बनाड़ थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि सारण नगर सी निवासी जयराम पुत्र पूनाराम सीरवी सरकारी सेवानिवृत है। उनके पास में 24 जुलाई को किसी शख्स ने उनका दोस्त बनकर कॉल किया और बेटी के इलाज के लिए एक लाख रुपए ठग लिए।
शातिर ने डॉक्टर को ऑनलाइन पेमेंट खुद के मोबाइल से नहीं होने का झांसा देकर एक लिंक भेजा फिर खाते से राशि को उड़ा लिया। बाद में ठगी का अहसास होने पर उनके द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। अब बनाड़ थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

