श्रद्धा-भक्ति व उल्लास के साथ मनाई श्रावण मास की द्वितीय फूल मंडली
ठाकुर जी के विशेष श्रृंगार और भजनों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रद्धा-भक्ति व उल्लास के साथ मनाई श्रावण मास की द्वितीय फूल मंडली।
अरोड़ा खत्री नागौरी समाज समिति,जोधपुर के तत्वावधान में श्रावण मास की द्वितीय फूल मंडली का श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजन किया गया।
NNF जोधपुर ने किया विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन
पुष्पों से सजा मंदिर, ठाकुर जी का हुआ विशेष श्रृंगार
इस अवसर पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार एवं आकर्षक झांकी सजाई गई। रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्पों से सजे मंदिर की मनमोहक छटा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
फूल मंडली के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं श्रद्धालु सपरिवार उपस्थित हुए। रघुनाथजी एवं वरुण भगवान की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
भजनों से गूंजा परिसर
कार्यक्रम में संगीता अरोड़ा (सोडा) द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों एवं दरियावजी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
सौजन्य और सहयोग
द्वितीय फूल मंडली का आयोजन रामबाबू, जितेंद्र एवं राधे अरोड़ा के सौजन्य से तथा समिति के धार्मिक मंत्रालय के व्यवस्थापन में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।
समिति ने आयोजन में आए सभी समाज बंधुओं, श्रद्धालुओं, प्रायोजकों एवं प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
