लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका अहम: डीएम मनीष कुमार
- एनयूजे उत्तराखंड का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन संपन्न
- पत्रकार हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता
- आर्थिक सहायता सहित कई प्रस्ताव पारित
लोहाघाट(दूरदृष्टीन्यूज),लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका अहम: डीएम मनीष कुमार। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) उत्तराखंड का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन रविवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित किया गया।
अंगदान दिवस पर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में भव्य समारोह
सम्मेलन में पत्रकारों के अधिकार, संगठन की मजबूती और समकालीन चुनौतियों पर व्यापक मंथन हुआ। पत्रकार कल्याण को केंद्र में रखते हुए जरूरतमंद पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए।
डीएम ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ और समाज का सच्चा आईना हैं। लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के हितों के संरक्षण और सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि टनकपुर में आधुनिक मीडिया सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है तथा चम्पावत जिला सूचना कार्यालय का विस्तार कर पत्रकारों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस अवसर पर संगठन की ओर से डीएम को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर
सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र राय ने की। एनयूजे उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने कहा कि बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर संगठन की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
संस्थापक अध्यक्ष त्रिलोक भट्ट ने कुमाऊँ की पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि पत्रकारों के सम्मान,अधिकारों और सुरक्षा के लिए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना समय की मांग है।
जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने रखे विचार
नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने पत्रकारिता को लोकतंत्र और समाज के बीच सेतु बताया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अहम है।
राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा ने कहा कि समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रबुद्ध वर्ग से गंभीर मंथन की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया और जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संचालन प्रदेश संगठन मंत्री गिरीश बिष्ट ने किया।
प्रमुख प्रस्ताव
सम्मेलन में पत्रकार कल्याण को लेकर जरूरतमंद पत्रकारों को आर्थिक सहायता, संगठन को सशक्त बनाने और पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, धर्मानंद खोलिया, स्वराज पाल,नीटू धीमान, कपिल,शंकर भट्ट,गणेश रावत, गौरी शंकर पंत,हयात राम, बाबूलाल यादव,दीपक फुलेरा, नवीन जोशी,नवल जोशी,सुरेश गड़कोटी,नवनीत गहतोड़ी,नरेंद्र बिष्ट, विनोद कुमार चतुर्वेदी, ललित मोहन जोशी,मनोज राय,मनोज कापड़ी,कमलेश भट्ट, दिनेश भट्ट,सुरेश जोशी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।
