Doordrishti News Logo

संकट दूर करने का काम करता है सुंदरकांड का पाठ-सोमेश्वर गिरी

सुख शांति और विश्व बंधुत्व के लिए हुआ सुंदरकांड पाठ का पाठ

जोधपुर,संकट दूर करने का काम करता है सुंदरकांड का पाठ-सोमेश्वर गिरी। मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ और उनके परिवार की ओर से सुख शांति और विश्व बंधुत्व के उद्देश्य से पाल रोड स्थित अयोध्या में आयोजित किए गए सामूहिक सुंदरकांड पाठ में सैकड़ो लोगों ने सहभागिता की। महाआरती में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

इसे भी पढ़ें – रेंज पुलिस ने दो मुख्य सूत्रधार महिलाएं पचास हजार की इनामी को पकड़ा

इस अवसर पर जोधपुर के संतों ने सुंदरकांड के पाठ पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में पुलिस प्रशासन से लेकर बीएसएफ और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की। जोधपुर के होटल मधुरम रॉयल्स में स्थित अयोध्या बैंक्विट हॉल में आयोजित इस आयोजन में बड़ा रामद्वारा के संत अमृताराम और उनकी टीम ने सुंदरकांड की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी, सैनाचार्य अचला नंद गिरि,बड़ा रामद्वारा के मुख्य गादीपति और साध्वी प्रीति प्रियंमवंदा के सानिध्य में आयोजित सुंदरकांड पाठ के आयोजन में जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार,सीमा सुरक्षा बल के आईजी एमएल गर्ग,जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और महापौर कुंती देवड़ा के अलावा भाजपा नेता महेंद्र झाबक,नरेश सुराणा,राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत,जोधपुर प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य संगीता शर्मा,न्यूरो सर्जन डॉ नगेंद्र शर्मा,साहित्यकार डॉ पद्मजा शर्मा अध्यात्म विशेषज्ञ महादेव गुरु, सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी के अध्यक्ष विमला गट्टानी,मरुधरा लोक कला संगीत सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा,श्याम भक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत,ज्योतिषी पं.एसके जोशी, माइंड कोच अमृता एस दूधिया, हस्तरेखा विशेषज्ञ पूजा शर्मा,टैरो कार्ड दमयंती जांगिड़,समाजसेवी विपिन पंवार,कांति सारस्वत, मारवाड़ प्रेस क्लब,जोधपुर प्रेस क्लब,ब्लू सिटी के पदाधिकारी, राजस्थान उच्च न्यायालय के विभिन्न न्यायिक अधिकारी भी इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए।

प्रारंभ में शिक्षा विभाग के पूर्व कार्यालय अधीक्षक मदन गोपाल गौड़ ने पूरे परिवार के साथ सभी संतों का सम्मान किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी ने कहा कि,सुंदरकांड का पाठ करने से गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है। सकारात्मक शक्ति घऱ में आती है। जिससे घऱ में पैदा होने वाली नकारात्मक शक्तियों को से छुटकारा मिलता है। घर में माहौल सकारात्मक और प्रेम पूर्वक रहता है। विधि विधान से सुंदरकांड का पाठ करने से संकट दूर होते हैं।

इस अवसर सैनाचार्य अचलानंद गिरि ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से दिमागी समस्याओं से मुक्ति, मन में शांति,छात्रों की बुद्धि तीव्र होती है और परीक्षा में अच्छे अंक आते हैं। घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। साध्वी प्रीति प्रियंमवंदा ने कहा कि शुभ कार्यों की शुरुआत से पहले सुंदरकांड का पाठ करने का विशेष महत्व माना गया है। किसी व्यक्ति के जीवन में ज्यादा परेशानियां हों,कोई काम नहीं बन पा रहा हो या फिर आत्मविश्वास की कमी हो या कोई और समस्या हो, सुंदरकांड के पाठ से शुभ फल प्राप्त होने लग जाते हैं। कई ज्योतिषी या संत भी विपरित परिस्थितियों में सुंदरकांड करने की सलाह देते हैं।

बड़ा रामद्वारा के संत अमृता राम महाराज ने कहा कि श्रीरामचरित मानस के सुंदरकांड की कथा सबसे अलग हैं। संपूर्ण श्रीरामचरितमानस भगवान श्रीराम के गुणों और उनके पुरुषार्थ को दर्शाती हैं। सुंदरकांड एकमात्र ऐसा अध्याय है जो श्रीराम के भक्त हनुमान की विजय का है। मनोवैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो यह आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति बढ़ाने वाला है।

आयोजन को सफल बनाने में विजयलक्ष्मी गौड़,लक्ष्मी गौड़,सीमा गौड़,विनोद गौड़,रवि गौड़,राहुल गौड़,साक्षी गौड़,सुमित गौड़,रौनक गौड़,शरद गौड़,भरत गौड़,निर्मल गौड़,परमानंद,भूमित्र जोशी,सूरज गौड़,शिव प्रकाश पुरोहित,भवानी सिंह गहलोत,निश्चल सोलंकी, आरएस थापा,माधो सिंह और राम रतन सांखला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026