Doordrishti News Logo

युवती पानी के हौद में डूबी, निकाला तब तक तोड़ा दम

जोधपुर, निकटवर्ती मतोड़ा के पड़ासला गांव में एक युवती की घर में बने पानी के हौद में गिरने से मौत हो गई। पानी भरते समय पांव फिसलने से युवती हौद में जा गिरी। उस समय घर पर मां अकेली थी। उसके चिल्लाने पर पड़ोस से अन्य लोग पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

मातेड़ा पुलिस ने बताया कि संतोष पत्नी मगराज माली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ासला स्थित उसके मकान में सत्रह वर्षीय पुत्री पायल हौद से पानी निकाल रही थी। तब पैर फिसलने से वह अंदर जा गिरी। अंदर गिरने से आई आवाज सुन वह हौद के पास पहुंची। तब तक पायल अंदर से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी। संतोष मदद के लिए चिल्लाई। उसकी आवाज सुन कुछ पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी में कूद पायल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026