बच्ची कोचिंग पर नहीं गई,बाद में अफवाह उड़ा दी कोई पकड़ कर ले जाने लगा
जोधपुर,शहर के नई सडक़ इलाके में आज पुलिस की रेलमपेल हो गई। किसी ने अफवाह उड़ाई कि एक बच्ची का अपहरण हो गया है। इस पर हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और फुटेज आदि जांचे। मगर कोई सच्चाई नहीं मिली। पुलिस ने अपहरण की घटना से साफ इंकार किया।
ये भी पढ़ें- राजस्थान के शूटर्स का शानदार प्रदर्शन
सदर बाजार थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि बुधवार की सुबह नई सडक़ इलाके में रहने वाले एक ही परिवार के पांच बच्चे एक साथ ट्यूशन के लिए निकले थे। चार बच्चे ट्यूशन पर गए और एक बच्ची वहां नहीं गई। सुबह पौने दस बजे बच्चे अपने घर पर लौट आए। मगर बच्ची नहीं लौटी। साढ़े दस बजे वह घर लौटी तो पता लगा कि वह ट्यूशन के लिए नहीं गई। इधर उधर घूमती रही।
थानाधिकारी ने बताया कि बच्ची के अपहरण की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए मगर सच्चाई नहीं दिखी। बच्ची घरवालों से डर गई और कहा कि वह जा रही थी तब एक व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़ लिया और साथ ले जाने लगा था। जबकि फुटेज में ऐसा कहीं कुछ नजर नहीं आया। वह गलियों में ही घूम रही थी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

