Forest employees protest at the forest department office

वन कर्मचारियों का वन विभाग कार्यालय पर धरना

संयुक्त संघर्ष समिति ने 15 सूत्री मांग पत्र को लागू को लेकर किया प्रदर्शन

जोधपुर,संयुक्त संघर्ष समिति वन विभाग राजस्थान के बैनर तले 15 सूत्री मांग पत्र को लागू की मांग को लेकर कई बार राज्य सरकार को आगाह किया गया। मगर अब तक उनकी मांंगें नहीं मानी गई। इस पर आज सुबह वन कर्मचारियों ने वन विभाग कार्यालय के बाहर धरना एवं प्रदर्शन कर अपना विरोधर जाहिर किया। राज्य सरकार के रुख को देखते हुए वन कर्मियों की न्यायोचित मांगों को लागू करना के लिए बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

राजस्थान के वन कर्मचारियों अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ,वन श्रमिक संघ,वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ, द्वारा कार्य का बहिष्कार कर संभागीय मुख्य वन संरक्षक जोधपुर के बाहर कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया गया।संघर्ष समिति का कहना है कि 19 सितंबर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 तक संभाग स्तर पर धरना प्रदर्शन किए गए, लेकिन मांग पत्र पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

 

पांच सदस्य प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख शासन सचिव आरती डोगरा व संयुक्त शासन सचिव ललित कुमार को भी ज्ञापन दिया गया। मगर अब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हो पाई। इस पर सुबह प्रदर्शन एवं धरना दिया गया।

इसमें संभागीय अध्यक्ष अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ के श्यामलाल,संभागीय अध्यक्ष वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के मांगीलाल विश्रोई, जिला अध्यक्ष ताराराम सीरवी आदि शामिल हुए। बाद में वन संरक्षण से जुड़े पदाधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews