jalore-mla-jogeshwar-gargs-son-got-bail-from-the-court

जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के पुत्र को कोर्ट से मिली जमानत

जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के पुत्र को कोर्ट से मिली जमानत

दहेज उत्पीडऩ केस

जोधपुर,दहेज उत्पीडऩ के केस में गिरफ्तार किए गए जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के पुत्र को आज महिला थाना पश्चिम पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। उसे जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी कर दिए गए। पुलिस ने दो दिन की अभिरक्षा में घरेलु सामान की रिकवरी की। गौरतलब है कि भोपालगढ़ से रालोपा विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ने दो वर्ष पूर्व जोधपुर में जालोर से भाजपा के विधायक जोगेश्वर गर्ग,उनकी पत्नी व बेटे प्रकाशपुंज के खिलाफ जोधपुर में दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें-दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक पर तलवारों से हमला

दोनों का विवाह पंद्रह वर्ष पूर्व हुआ था। पुलिस ने जोगेशवर गर्ग के बेटे प्रकाशपुंज को सरेण्डर के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से दो दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था। आज कोर्ट में उसको जमानत मिलने पर रिहा कर दिया गया।

महिला थाना पश्चिम प्रभारी किरण गोदारा ने बताया कि वर्ष 2020 फरवरी में यह मामला दर्ज कराया गया था। सीआईडी सीबी ने इस मामले की जांच की थी। इस मामले में पति प्रकाश पुंज की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी थी। इस वर्ष 11 सितम्बर को हाईकोर्ट ने प्रकाश की गिरफ्तारी पर लगी रोक को हटा दिया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts