युवती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
जोधपुर,शहर के बनाड़ स्थित रघुवीर नगर शिकारगढ़ में रहने वाली एक युवती ने अपने घर में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वजह पता नहीं चली है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। बनाड़ पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि शिकारगढ़ स्थित रघुवीर नगर में रहने वाले मदनसिंह राजपुरोहित पुत्र मांगीलाल ने रिपोर्ट दी।
ये भी पढ़ें- केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अन्य फैक्ट्रियां भी आई चपेट में
इसमें बताया कि वह परिवार सहित बाहर थे। घर में उसकी बेटी 27 साल की सपना अकेली थी। जब वे बाहर से लौटे तब दरवाजा अंदर से बंद मिला। बाद में जैसे तैसे दरवाजा खोलने पर पता लगा कि सपना ने पंखे के हुक में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। सपना अविवाहित थी। बनाड़ पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

