Doordrishti News Logo

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अन्य फैक्ट्रियां भी आई चपेट में

जोधपुर,शहर के सांगरिया रिको एरिया में सोमवार की दोपहर में लगी केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग को देर शाम तक काबू पाया सका। दमकल सूत्रों के अनुसार विवेक विहार थाने के पास स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार दोपहर सवा एक बजे अचानक से आग लग गई।आग से फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रमों में विस्फोट हो गया। सूचना मिलने के बाद बासनी,रीको और बोरानाडा फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची।

फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रमों में रह-रह कर विस्फोट होता रहा। इसके चलते आग बुझाने में मुश्किल हो गया। इन विस्फोट के चलते पुलिस की चिंता भी बढ़ गई क्योंकि आसपास में कई हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री है जिन्हें आग से बचाए रखना एक बड़ी चुनौती भी बन गई। आस पास की एक दो फैक्ट्रियां इसकी चपेट आने से नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें- तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने शेरगढ़ गैस हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

आग इतनी विकराल थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगभग 3 किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुबार आसमान में नजर आया। आग की जानकारी पर एसीपी बोरानाडा जयप्रकाश अटल विवेक विहार थाना अधिकारी दिलीप खदाव सहित पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा। दमकलों ने 1 दर्जन से अधिक फेरे किए। विकराल हुई इस आग को काबू करने के लिए फोम का प्रयोग किया गया। आग लगने का कारण आरंभिक तौर पर सामने नहीं आया है। मगर केमिकल में लगी अचानक से आग इसका कारण माना जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026