Doordrishti News Logo

भाविप मारवाड़ शाखा की साधारण सभा व दायित्व ग्रहण सम्पन्न

जोधपुर,भाविप मारवाड़ शाखा की साधारण सभा व दायित्व ग्रहण सम्पन्न।भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा की साधारण सभा व दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को चौपासनी रोड स्थित एक होटल में सम्पन्न हुआ।अध्यक्ष भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा के अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल ने बताया कि शाखा अध्यक्ष के स्वागत उद्बोधन के पश्चात सभा में सचिव द्वारा कार्य सूची के अनुसार गत वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें – सरकार का दायित्व कर्मचारी की पदोन्नति में जानबूझ कर बाधा उत्पन्न नहीं करें

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 हेतु सेवा, संस्कार,पर्यावरण सम्बंधित कार्यो के लक्ष्य तथा कार्य योजना पर सार्थक चर्चा की गयी। सभा में नए सदस्यों ने अपने सह सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण किया। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा मारवाड़ शाखा की वर्ष 2024-25 की नई कार्यकारणी व निर्वाचित दायित्व धारी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

गत वर्ष में किये गए सेवा संस्कार कार्यो का प्रान्त द्वारा किये गए मूल्यांकन के आधार पर मारवाड़ शाखा को प्रान्त की प्रथम श्रेष्ठ शाखा के रूप में 28 अप्रैल को प्रान्त द्वारा घोषित किया गया था जिसके लिए शाखा अध्यक्ष पेड़ीवाल ने शाखा के सभी दायित्व धारियों एवं प्रकल्प प्रभारी,सह प्रभारियों की सराहना की, और सदन की तरफ से आभार व्यक्त किया।

प्रान्त द्वारा शाखा के स्थायी प्रकल्प विकास सेवा संस्थान को भी सर्वाधिक लाभार्थी सेवा करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। जिसके लिए सदन ने ब्रिगेडियर सिंघवी के समर्पित सेवा भावना की करतल ध्वनि से सराहना की।

यह भी पढ़ें – सैन जयंती महोत्सव का आगाज रक्तदान शिविर के साथ

बैठक के दौरान में भक्ति और राष्ट्र प्रेम से सराबोर गीत रामजी दवे द्वारा प्रस्तुत किये गए। प्रांतीय अध्यक्ष ने सभा को सम्बोधित कर परिषद के परम उद्देश्य राष्ट्र निर्माण हेतु सभी सदस्यों से समर्पित भाव से सेवा संस्कार कार्यो में तन मन धन से सहयोग हेतु आग्रह किया। सभा में परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, शाखा अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल,सचिव डॉ दर्शन कुमार ग्रोवर,कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता एवं शाखा महिला संयोजक गायत्री भारद्वाज मंच पर उपस्थित थे।

बैठक में शाखा संरक्षक ब्रिगेडियर एनएम सिंघवी,ओम प्रकाश अग्रवाल, अनिल गोयल,नारायण रूप राय, गिरीश लोढ़ा, लोकेश मित्तल,ओम प्रकाश डागा, लाल चंद पारख,रिखब राज भंसाली, आकाश मेहता, दिनेश सेठिया,हरी कृष्णानी,कैलाश माथुर, अनिल बालानी,भंवर लाल जांगिड़,रामेश्वर सिंह राज पुरोहित, सुधा गर्ग,शशि प्रभा जैन सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कैलाश राज पुरोहित, आरपी शर्मा,सुरेंद्र वैष्णव,लक्ष्मी नारायण शर्मा, गिरीश माथुर,सुधीर भंडारी,सुनील शर्मा, नटवर हर्ष,सुधीर भंसाली,अशोक संचेती, ओमप्रकाश माहेश्वरी,दिनेश पुरोहित,अनिल हर्ष, अनिल सिंघी सहित शाखा सदस्यों ने पूर्ण सहयोग देकर आयोजन की व्यवस्था में सहयोग कर इसे सुचारु रूप से संपन्न कराया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्र का समापन किया। संचालन निशा मित्तल व नीलम भारद्वाज ने किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026