Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में पन्नालाल गौशाला के सामने आदित्य नगर में एक बंद मकान में चोरी हो गई। परिवार 11 दिसम्बर को शादी समारोह में गांव गया था। रविवार को लौटा तब घर के ताले टूटे होने की जानकारी मिली। घर के अंदर सारा सामान बिखरा दिखा। अज्ञात चोर घर से पांच तोला सोना, आधा किलो के करीबन चांदी और 20-25 हजार की नगदी ले गए। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: इंद्रोका सूरसागर हाल पन्नालाल गौशाला के सामने आदित्य नगर निवासी हनवंत सिंह पुत्र भंवरसिंह खींची ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि परिवार में शादी होने पर वह परिवार सहित 11 दिसम्बर को गांव इंद्रोका चला गया। 13 की दोपहर में लौटा तब घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अज्ञात चोरों ने भीतर प्रवेश कर अलमारी बक्सों से सामान निकाल कर बिखेर दिया और वहां से सोने की कानों की टोप्स जोड़ी, फिणियां, चेन सहित करीबन पांच तोला सोना और आधा किलो के आस पास चांदी के आइटम चुरा लिए। घर में 20- 25 हजार की नगदी रखी थी वो भी ले गए। सूचना पर मंडोर थाने के एसआई रामभरोसी ने मौका मुआयना किया।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026