Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्ररेट क्षेत्र में हुए अलग अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों की कार्रवाई कर परिजन को सुपुर्द किए। पुलिस ने बताया कि भगत की कोठी क्षेत्र में सड़क़ का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर पुलिस की तरफ से एक तरफ बेरिकेड लगाए गए है। देर रात कुड़ी का रहने वाला अमित कश्यप नाम का शख्स मोपेड पर जाते समय बेरिकेड से टकरा गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी कुछ क्षण बाद मौत हो गई। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इधर बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: जालोर के आहोर तहसील स्थित कंवराड हाल श्रीकृष्ण लीला नगर निवासी 30 साल का गजेंद्र पुत्र मूलाराम मेघवाल रविवार की देर रात अपनी मोपेड से झंवर फांटा से गुजर रहा था। तभी एक टैंकर के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आज सुबह कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। चौहोबो पुलिस ने बताया कि सेक्टर 16 में रहने वाली पूजा सिंधी ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके पति विजय सिंधी अपने स्कूटर से डीपीएस सर्कल से निकल रहे थे। तब किसी अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया था। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर उपचार के बीच मौत हो गई। डांगियवास पुलिस ने बताया कि पीपाड़ शहर निवासी धीराराम पुत्र राणाराम ने रिपोर्ट दी, इसके अनुसार उसका पुत्र करमाराम रविवार को अपनी बाइक से जाटियावास गांव की सरहद से गुजर रहा था। तब किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल उसके पुत्र करमाराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर रात को उसकी मौत हो गई। डांगियवास पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंपा।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026