Doordrishti News Logo

लापता बच्ची को परिजन ढूंढते रहे घर में ही एसी कवर के पीछे सोती मिली

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लापता बच्ची को परिजन ढूंढते रहे घर में ही एसी कवर के पीछे सोती मिली। शहर के देवनगर पुलिस थान क्षेत्र सेक्टर दो से गुरुवार की रात को एक बच्ची के लापता होने की जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। बच्ची का मूवमेंट कहीं नहीं देखा गया तो बाद में घर की तलाशी अच्छे ली गई। बच्ची बाद में घर में ही रखे एसी कवर के पीछे सोते मिल गई। परिजन और पुलिस ने बाद में राहत की सांस ली।\

अवैध शराब पर 1 से 15 मई तक चलेगा विशेष अभियान

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि 2 ख 14 में सात साल की विदुषी नाम की बच्ची के लापता होने की जानकारी पुलिस को रात में मिली थी। इस पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और बच्ची का पता लगाने के लिए आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मगर बच्ची की मूवमेंट कहीं नजर नहीं आई। इस पर घरवालों से बात कर फिर से घर में ही बच्ची को तलाशने के लिए कहा गया। तब पुलिस और परिजन ने मिलकर फिर से घर में तलाशी ली। बच्ची घर में ही एक एसी कवर के पीछे सोते हुए नजर आई। बच्ची को घर में ही पाकर परिजन और पुलिस ने राहत की सांस ली। परिजन ने पुलिस द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार जताया गया।