अवैध शराब पर 1 से 15 मई तक चलेगा विशेष अभियान

  • आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने दिए सख्त निर्देश
  • टोल नाकों पर होगी नाकाबंदी
  • बिना लाइसेंस बिक्री पर दर्ज होगा केस
  • MRP से ज्यादा वसूली तो खैर नहीं
  • आबकारी आयुक्त का आदेश -होटल-ढाबों पर छापेमारी तेज होगी
  • दूसरे राज्यों की शराब तस्करी पर लगेगा ब्रेक
  • स्प्रिट टैंकरों की होगी जांच

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध शराब पर 1 से 15 मई तक चलेगा विशेष अभियान। प्रदेश में अवैध शराब, तस्करी और ओवररेटिंग पर लगाम लगाने के लिए 1 से 15 मई तक विशेष निरोधात्मक अभियान चलेगा। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने जीरो टॉलरेंस के साथ पुख्ता कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अभियान में यह होगा
तस्करी पर वार:-
दूसरे राज्यों से आने वाली अवैध शराब की तस्करी रोकने को टोल नाकों और संभावित रूटों पर विशेष निगरानी। पुलिस से समन्वय कर फरार तस्करों की गिरफ्तारी होगी।

अस्पताल में शव रखकर होने वाले प्रदर्शन को रोके पुलिस

स्प्रिट टैंकर चेक
प्रदेश से गुजरने वाले स्प्रिट टैंकरों पर कड़ी नजर। सील सही लगी है या नहीं,इसकी जांच होगी।

MRP से ज्यादा पर एक्शन
हर दुकान पर होलोग्राम लगी शराब ही बिके। निर्धारित MRP पर ही बिक्री हो। बिना होलोग्राम या ओवररेटिंग मिली तो लाइसेंसधारी पर कार्रवाई।

बिना लाइसेंस बिक्री बंद

होटल,बार,ढाबों और समारोह स्थलों पर सघन जांच। बिना वैध लाइसेंस शराब बेचने की शिकायत सही मिली तो केस दर्ज होगा।

समन्वय पर जोर
जिला कलेक्टर और SP से मिलकर पुलिस जाब्ता लिया जाएगा। पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी कोऑर्डिनेशन कर फरार अभियुक्त पकड़े जाएंगे।

जब्त माल का निस्तारण
अतिरिक्त आयुक्त,जिला आबकारी अधिकारी और उपायुक्त निरोधक दल जब्त शराब का नष्टीकरण, मालखाना निस्तारण और वाहनों की नीलामी सुनिश्चित करेंगे।

आयुक्त ने कहा कि अभियान की रोज मॉनिटरिंग होगी और जिलेवार समीक्षा की जाएगी।