मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

चार जुलाई को जोधपुर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल व पचपदरा रिफानइरी का करेंगे उद्घाटन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। यह उद्घाटन चार जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि चार जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट के टर्मिनल दो का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में जिस तरीके से काम हुआ है,वह आप सभी को पूरे देश में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जोधपुर की लंबे समय से जो मांग थी। आप देख रहे हैं कि जिस तरह से जोधपुर में टर्मिनल बनकर तैयार हुआ है,उसे देखते हुए लग रहा होगा कि यह सब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।

शर्मा ने कहा कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर आएंगे और उसके बाद बालोतरा जाएंगे। वे राजस्थान के लिए बहुत बड़ी सौगात देने वाले हैं और वो सौगातें कई तरह की है। मैं इतना ही कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान उंचाइयों को छू रहा है। युवाओं से कहना चाहता हूं कि हमने जो संकल्प पत्र में आपसे वादे किए थे,उसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है।

मोबइल रिपेयरिंग की बात को लेकर हुआ विवाद

मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के नवीन टर्मिनल का निरीक्षण कर एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट,लॉबी, वीआईपी लाउंज सहित विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने जिला कलक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सुरक्षा,यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर संसदीय कार्य,विधि एवं विधि कार्य मंत्री जोगाराम पटेल,राज्य सभा सांसद मदन राठौड़, पाली सांसद पीपी चौधरी, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,ओसियां विधायक भैराराम सियोल,शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग,जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई,पूर्व राज्यमंत्री प्रो.महेंद्र सिंह राठौड़,सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम के आने से पहले गिरी सीट
इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एयरपोर्ट आने से पहले नए टर्मिनल की छत की थर्माकॉल शीट नीचे गिर गई। उस दौरान नीचे दो महिलाएं मौजूद थी, हालांकि सीट उनके पास गिरी। घटना के बाद अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उद्घाटन से पहले सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम से तीन घंटे की देरी से एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सीएम भजन लाल शर्मा बालोतरा के पचपदरा के लिए रवाना हुए। जोधपुर एयरपोर्ट के निरीक्षण के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी थे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं के साथ मुख्यमंत्री ने जायजा लिया।